गूगल सर्च इंजन पर जब आप सिरसा की समस्या को खोजेंगे, तो आपकों पता चल जाएगा कि सिरसा के हालात क्या है ? सिरसा ही नहीं हरियाणा के हालात क्या है ? दिल्ली से सटा हुआ इलाका होने के बावजूद गुडग्राम की स्थिति आप देख लों। दिल्ली से आप जब गुडग्राम होते हुए रोहतक सड़क मार्ग पर पहुंचते है, तो सड़क की स्थिति देखकर आपको सरकार की स्थिति समझ में आ जाएगी। ऐसा इसलिये कहना पड़ रहा है कि सरकार के कथनी और करनी दोनों में ही अंतर स्पष्ट दिखता है। मेरा जुड़ाव सिरसा से है, इसलिये मैं हमेशा से ‘ हमारी सिरसा ’ पर बात करना पसंद करता हूं। इंसान जहां रहता है, पहला सुधार वो वहां से करने का प्रयास करता है। मैं भी वहीं कर रहा हूं। सिरसा के विकास की गाथा भी जुमले की तरह है। अच्छे वादे और सटीक जुमले की रोशनी में सिरसा का विकास गुम हो गया है। अगर भरोसा नहीं हो तो घर बैठे गूगल सर्च इंजन पर सर्च कीजिए, ’ सिरसा की समस्या ’ । आपके सवालों के जवाब खुद व खुद मिल जाएंगे। समस्या अकसर से अवाम यानि आम लोगों की आवाज रही है। गूगल सर्च इंजन में दर्ज समस्या गलत नहीं है, यह किसी अखबार दारा आम लोगों...